कर्नल एकेडमी में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों के साथ बड़े भी थिरके

Updated at : 27 Sep 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नल एकेडमी में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों के साथ बड़े भी थिरके

कर्नल एकेडमी में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों के साथ बड़े भी थिरके

विज्ञापन

कटिहार सिरसा स्थित कर्नल एकेडमी में शुक्रवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कटिहार डीआरएम की धर्मपत्नी तथा एनएफआरडब्लूडब्लूओ की प्रेसिडेंट निवेदिता नाराह ने डांडिया नाइट का शुभारंभ किया. बच्चों ने इस नृत्य के प्रति बहुत ही उल्लास दिखाया. बच्चों की नृत्य व प्रतिभा को देखकर उपस्थित सभी अभिभावक एवं दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये. बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. और भी कई रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये. अभिभावक भी अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक पाया. बढ़-चढ़ कर इस नृत्य में भाग लिया. डांडिया नाइट का पूरा आनंद उठाया. डांडिया गुजरात का लोक नृत्य है पर हाल के वर्षों से देश के अधिकांश राज्यों में दशहरा या दिवाली के अवसर पर इसका आयोजन किया जाता है. भारतवर्ष समेकित संस्कृतियों का देश है. जहां विभिन्न तरह की संस्कृतियां फलती-फूलती है. एक सुंदर भारत का निर्माण होता है. कुछ अभिभावकों ने बच्चों के साथ मिलकर तरह-तरह के स्टॉल लगाये और अपनी सहभागिता दर्ज की. लगभग पांच घंटों तक चला. जिस कारण शुक्रवार की संध्या बेला में संपूर्ण वातावरण नृत्यमय व संगीतमय हो उठा. इस नृत्यमय वातावरण को पूर्णता प्रदान करने में संपूर्ण कर्नल एकेडमी परिवार का अभूतपूर्व सहयोग रहा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि निवेदिता नाराह ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालय में करने से बच्चों में अपनी संस्कृति को जानने और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत करने में सहायता मिलती है. कर्नल एकेडमी के प्रमुख कर्नल अक्षय कुमार यादव ने कहा कि लोक नृत्य की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इससे बच्चों में लोक नृत्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यधिक प्रेम भाव उत्पन्न होता है. विद्यालय निदेशक अरुण कुमार यादव ने भारतीय लोक नृत्य के प्रति बच्चों के लगाव व प्यार की भी सराहना की. कहा कि लोक नृत्य एवं भारतीय संस्कृति का ज्ञान, शिक्षा का ही एक अंग है. बच्चों में इसकी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है. विद्यालय प्रधानाचार्य ने भी बच्चों के मेहनत और उत्साह की भूरी-भूरी प्रशंसा की. उपस्थित सभी अभिभावकों का विशेष धन्यवाद दिया. कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. उन्होंने संपूर्ण कर्नल एकेडमी परिवार की मेहनत व लगन के लिए उनका धन्यवाद प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन