मुखिया प्रतिनिधि के पीएनबी खाता से एक लाख का साइबर क्राइम ने उड़ाया

मुखिया प्रतिनिधि के पीएनबी खाता से एक लाख का साइबर क्राइम ने उड़ाया
बरारी प्रखंड के बरारी थानान्तर्गत बरैटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जोहैर आलम को 7050653658 से संदिग्ध अरविंद कुमार विद्युत सहायक अभियंता नाम से कॉल आया. साइबर क्राइम ने बोला कि विद्युत कनेक्शन कट जायेगा. क्योंकि पेमेंट भेरीफाय नहीं हुआ है. विद्युत कनेक्शन पेमेन्ट सत्यापन के लिए मोबाईल में एक एप्लीकेशन स्टॉल करना होगा. साइबर क्राइम के चंगुल में फंस जोहैर ने जैसे ही स्टॉल किया कि उनके खाते से एक लाख की राशि ट्रांसफर हो गयी. यह देख वह हैरान रह गये. पीड़ित मुखिया प्रतिनिधि ने तुरंत साइबर थाना को आवेदन दिया. पुलिस जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










