ePaper

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 December 2025: कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? पढ़ें आज का राशिफल

Updated at : 29 Dec 2025 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Kumbh Rashifal 29 December 2025

आज का कुंभ राशिफल 29 दिसंबर 2025

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 December 2025 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन सोमवार. पढ़ें आज का दैनिक कुंभ राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 December 2025: आज 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी उपरांत दशमी तिथि तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा प्रातः 07:41 AM तक मीन राशि उपरांत मेष राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि मे दोपहर 01:00 बजे तक रहेंगे उपरांत धनु राशि मे प्रवेश करेंगे , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामाजिक सक्रियता, नई योजनाओं और मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ने वाला रहेगा.कोई मनचाही इच्छा पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं।
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज नेटवर्किंग और संपर्कों से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
रिलेशनशिप: रिश्तों में आज मित्रता और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में आज दोस्ती के माध्यम से रिश्ते और गहरे होंगे. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से आप सकारात्मक और उत्साहित महसूस करेंगे. हालांकि ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है.
सावधानी: आज जरूरत से ज्यादा लोगों पर भरोसा करने से बचें. किसी भी आर्थिक सौदे या वादे को लिखित रूप में ही करें. सोशल मीडिया या बातचीत में अपने शब्दों पर संयम रखें.
उपाय: आज हनुमान जी या विष्णु भगवान की पूजा करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।जरूरतमंद को हरी सब्ज़ी या फल दान करें.
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 4 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola