यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटे पर्स को सीटीआइ ने लौटाया

Updated at : 27 Nov 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटे पर्स को सीटीआइ ने लौटाया

यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटे पर्स को सीटीआइ ने लौटाया

विज्ञापन

कटिहार. यात्रा के दौरान बर्थ पर छूटे पर्स को सीटीआइ ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया. 25 नवम्बर को डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर कलीम की ड्यूटी ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस में कटिहार से जोगबनी तक थी. ड्यूटी के दौरान जब ट्रेन फारबिसगंज से प्रस्थान किया तो कोच बी/3 के बर्थ संख्या 17 पर एक महिला यात्री का पर्स छूटे होने की जानकारी मिली. पर्स को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें मोबाइल फोन, कुछ नकद राशि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले. यात्री का नाम संतोष गोयल जिसने आनंद विहार से फारबिसगंज तक की यात्रा की थी. तत्पश्चात एचएचटी के माध्यम से यात्री का विवरण प्राप्त कर मोबाइल नंबर निकाला गया. संपर्क किया गया. कॉल यात्री के बेटे रोहित गोयल ने उठाया. सत्यापन के बाद वे जोगबनी स्टेशन पहुंचकर पर्स को सुरक्षित रूप से प्राप्त किया. यात्री के पुत्र ने इस ईमानदार कार्य के लिए सीटीआइ कलीम और रेल प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन