दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

प्रमुख दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे वैदिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ की गयी.
कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ा, गेड़ाबाड़ी, बावनगंज, पवई, कोलासी, फुलवरिया, चंदवा समेत सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे वैदिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ की गयी. मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. चारों ओर भक्ति और उत्साह का वातावरण नजर आया. नवरात्र के साथ ही बाजारों में भी विशेष चहल-पहल देखने को मिल रही है. फल, फूल और पूजन सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बनी हुई है. मंदिर के पुजारियों ने बताया कि ब्रह्मचारिणी माता तपस्या व असीम शक्ति की प्रतीक है. श्रद्धालु इस दिन मां से संयम, शक्ति और मनोबल की कामना करते हैं. कोढ़ा नगर पंचायत दुर्गा मंदिर के पूजा समिति अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र को लेकर भव्य मेला आयोजित किया जायेगा. जिसमें धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सांस्कृतिक और मनोरंजनात्मक कार्यक्रम भी होंगे. भक्ति, आस्था व उत्साह के रंगों में रंगा कोढ़ा इन दिनों नवरात्र महोत्सव का गवाह बन गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




