यज्ञशाला मैदान में गणेश महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में की गयी भव्य आरती

Updated at : 27 Aug 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञशाला मैदान में गणेश महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में की गयी भव्य आरती

यज्ञशाला मैदान में गणेश महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में की गयी भव्य आरती

विज्ञापन

कटिहार शहर के तमाम गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी. मंदिरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया था. सुबह से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना में लगे हुए थे. दूसरी तरफ शहर के यज्ञशाला मैदान में गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है. गणेश महोत्सव के उपलक्ष में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को संध्या महाआरती का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष हाथों में दीप लिए भगवान गणेश की आरती उतारी. सर्वप्रथम सुबह पूरे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गयी. शाम भगवान गणेश की महा आरती को लेकर यज्ञशाला मैदान में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की रही. भगवान गणेश के आरती वंदना पर श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप लिए भगवान गजानंद की महाआरती की. आधे घंटे तक चली महा आरती में पूरा शहर भगवान गणेश की वंदना में गोता लगाते रहे. महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यज्ञशाला मैदान में चल रहे पांच दिवस गणेश महोत्सव के अवसर पर बुधवार को दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व मुंबई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी रिकॉर्डिंग डांस कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों द्वारा ग्रुपिंग डांस कर खूब तालियां बटोरी. मुंबई से आए ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की. कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा यज्ञशाला मैदान दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा. बड़ी संख्या में कार्यक्रम का लुप्त उठाने के लिए बाहर से भी लोग यज्ञशाला मैदान पहुंचे थे. यज्ञशाला मैदान के बाहर एक छोटे से मेले का भी आयोजन किया गया था. जहां गणेश महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने छोटे से मेले का भी भरपूर लुफ्त उठाया. मेले में बच्चों के लिए तरह तरह के खिलौने बिक रहे थे. जिनकी खरीदारी कर बच्चे फूले नहीं समाये. खाने पीने से लेकर कई समान मेले में बिक रहे थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का भरपूर आनंद लिया. शिव मंदिर चौक से काली बाड़ी जाने वाली सड़क पर बेरिकेटिंग कर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आरती के समय आधे घंटे तक वाहनों के आने जाने पर पाबंदी लगी रही. यज्ञशाला मैदान में गणेश महोत्सव को लेकर पांच दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार साह, शंभू अग्रवाल, राजेश महासेठ, गोपाल वर्णवाल, मनीष कुमार, दिलीप पूर्वे, श्रवण अग्रवाल, भवेश मंडल, प्रमोद पोदगा, प्रभात साह अनंत साह, आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन