अपराधी कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated at : 09 Jun 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधी कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

अपराधी कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिग्गी कटिहार में छापेमारी कर पूर्णिया के एक युवक को एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को एक अपराधी की इनपुट मिली. मुफस्सिल पुलिस ने डिग्गी कटिहार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक कार को संदेह के आधार पर रोका. जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लखुबा सुल्तान पिता मनीर अब्दुल, नगर वार्ड नंबर 42 कटिहार मोड़ थाना सदर जिला पूर्णिया के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अपराध की योजना बना रहा था. वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन