पहल: विद्यालय में कार्यरत रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना कौशल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: विद्यालय में कार्यरत रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना कौशल

पहल: विद्यालय में कार्यरत रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना कौशल

विज्ञापन

– जिला स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता कटिहार सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोईया के बीच पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने निर्देश जारी किया है. निदेशक की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में मध्याह्न भोजन योजना अन्तर्गत कार्यरत रसोईया -सह- सहायकों के बीच में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर किया जाना है. ताकि योजना के सफल क्रियान्वयन में रसोईया सह सहायक का सहयोग प्राप्त हो सके. मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि रसोईया सह सहायक के उत्साहवर्द्धन के लिए पाक कला प्रतियोगिता आवश्यक है. इसी आलोक में सभी जिला में प्रखंड स्तर पर पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साकारात्मक परिणाम रसोईयों के बीच देखा गया है. वर्तमान में निर्णय लिया गया है कि जिला स्तर पर रसोईया सह सहायक के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय. डीपीओ एमडीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि निदेशालय की ओर से जारी मार्गदर्शिका के आधार पर ही प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. प्रखंड स्तर पर आयोजित किये गये कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोईया समूह के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समूह से कुछ रसोईयों को चयनित करते हुए नया ए, बी एवं सी समूह बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. यदि संभव हो तो प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समूह के सभी रसोईयों को शामिल करते हुए समूह बनाकर प्रतियोगिता किया जा सकता है. विजेता रसोईया होंगी पुरस्कृत निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर पाक कला प्रतियोगिता के आयोजन में मध्याह्न भोजन योजना का निर्धारित मेनू ही बनाया जाना है. पाक कला प्रतियोगिता पर आने वाला खर्च का वहन एमएमइ मद से किया जाना है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रसोईया सह सहायक, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड साधन सेवी, कार्यक्रम के आयोजन में समन्वय स्थापित कर सहायता प्रदान करेंगे. जिला स्तर पर आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोईया सह सहायक को पूर्व की भांति प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया जाना है. यह प्रतियोगिता 15-05-2025 से 30-06-2025 तक आयोजित की जा सकती है. आयोजन के उपरान्त संबंधित विवरणी निदेशालय को उपलब्ध करायेगें. जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले पाक कला प्रतियोगिता में यदि संभव हो तो जिला पदाधिकारी अथवा अन्य वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना उपरोक्त निर्धारित किसी भी सुविधाजनक तिथि का चयन करते हुए पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन