दमदमा-सालमारी मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा

Published at :28 Feb 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
दमदमा-सालमारी मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा

दमदमा-सालमारी मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा

विज्ञापन

– कच्ची सड़क में उड़ते धूल से वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशान आजमनगर प्रखंड मुख्यालय से सालमारी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निमार्ण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है. सड़क आलमपुर एवं कनहरिया दियारा क्षेत्र से गुजरते हुए दमदमा के रास्ते सालमारी को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क का पहला हिस्सा प्रखंड मुख्यालय से एवं तटबंध को जोड़ती वाली सड़क का निर्माण कार्य अबतक अधूरी रह जाने वाहन चालक एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण कार्य तटबंध सहित 300 मीटर पूर्व ही समाप्त हो गया है. तटबंध और सड़क के बीच में रास्ता खराब रहने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त सड़क का पहला हिस्सा प्रखंड मुख्यालय एवं तटबंध से लेकर करीब 300 मीटर तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया है. सड़क नहीं बनाये जाने के कारण वाहन चालक सहित आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकार ने यहां करोड़ों रुपए खर्च कर उच्च स्तरीय पुल व सड़क का निर्माण तो कराया है. लेकिन दमदमा से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ और आजमनगर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए दियारा क्षेत्र होते हुए यह सड़क तटबंध तक जोड़नी थी. लेकिन प्रखंड मुख्यालय के से अब तक जोड़ा नहीं जा सका है. यही कारण है कि राहगीर एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखने लगा है. साथ लोगों ने कहा कि आगामी बरसात के दिनों में तटबंध के किनारे जहां सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है. बड़े-बड़े गड्ढे हो जायेंगे. जिसकी वजह से कभी भी एक अप्रिय घटना घट सकती है. समय रहते उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग करते हुए कहा आजमनगर से बांध के रास्ते सालमारी जाने के लिए करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. दियारा क्षेत्र से गुजरने पर करीब सात किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है. इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य जरूरी है. आवंटन मिले तभी सड़क निर्माण का आगे बढ़ सकता है काम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्राक्कलन के अनुरूप सड़क की जितनी लंबाई थी. उतनी बना दी गयी. शेष जो अधूरी दिख रही है. उसके लिए अलग से आवंटन और प्राक्कलन तैयार होने पर हीं पुनः छूटी हुई सड़क निर्माण हो सकती है. फिलहाल यह पुरा मामला जांच का विषय बना हुआ है. आजमनगर मुख्य बाजार के स्थानीय लोगों ने पथ प्रमंडल मनिहारी और प्राणपुर विधायक निशा सिंह से शेष रह गए सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग कर रहे हैं. ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके. विभागीय एसडीओ प्रिंस कुमार गौतम से दूरभाष पर संपर्क साधा गया. संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन