फलका के वाहिद नगर टोला में सास पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
फलका के वाहिद नगर टोला में सास पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पटना रेफर

फलका के वाहिद नगर टोला में सास पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पटना रेफर

विज्ञापन

कटिहार: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के वाहिद नगर टोला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दामाद के घर आई सास पर सोये अवस्था में धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला अपने दामाद के घर आई हुई थी. रात में सोने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. परिजनों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख पटना रेफर कर दिया. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन