सक्षमता द्वितीय पास को आज मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Published at :28 Feb 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सक्षमता द्वितीय पास को आज मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

सक्षमता द्वितीय पास को आज मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

कटिहार सक्षमता परीक्षा द्वितीय उत्तीर्ण व काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित समारोह में किया जायेगा. इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दिशा-निर्देश जारी किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा है बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 एवं बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली 2024 के प्रावधानों के तहत सक्षमता द्वितीय के शारीरिक शिक्षक, सक्षमता एक के शेष शिक्षक जिन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं हुआ है एवं सक्षमता परीक्षा द्वितीय उत्तीर्ण तथा सफलतापूर्वक काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे. राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम संवाद पटना में आयोजित होगी. जिले के लिए चयनित न्यूनतम 100 स्थानीय निकाय के शिक्षकों जो सक्षमता परीक्षा द्वितीय उत्तीर्ण हैं एवं सफलतापूर्वक काउंसिलिंग पूर्ण कर चुके है. उन्हें जिला पदाधिकारी के स्तर औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. शेष सभी शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण संबंधित प्रखंड मुख्यालय में किया जायेगा. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों में से 100 विशिष्ट शिक्षकों को आयोजन स्थल पर उपस्थित होने संबंधी पूर्व सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से प्रेषित की जायेगी. टाउन हॉल के प्रांगण एवं शौचालय के सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि वे आयोजन स्थल पर सफाई की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर चिन्हित 100 विशिष्ट शिक्षकों के क्रमानुसार बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था डीइओ सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन