वाणिज्य विभाग ने कोऑपरेटिव सोसाइटी को 193 रन से हराया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्य विभाग ने  कोऑपरेटिव सोसाइटी को 193 रन से हराया

वाणिज्य विभाग ने कोऑपरेटिव सोसाइटी को 193 रन से हराया

विज्ञापन

कटिहार एनएफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन व मंडल रेल खेल समिति के द्वारा स्वर्गीय दिनेश कुमार पासवान मेमोरियल चैंपियंस ट्रॉफी अंतर्विभागीय डे- नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन के दूसरा लीग मैच में वाणिज्य विभाग और कोऑपरेटिव सोसाइटी के बीच मैच हुआ. वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित सोलह ओवर के खेल में वाणिज्य विभाग ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक विकेट खोकर 245 रन बनाये. टीम की ओर से सौरव ने इस टूर्नामेंट में पहला शतक जड़ा. ओपनिंग टीम की ओर दिये विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोऑपरेटिव सोसाइटी की टीम बेहतर रन स्कोर के दबाब के कारण निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 52 रन ही बना पाई. टीम 193 रनों से मैच हार गयी. वाणिज्य विभाग के सौरव को मैन ऑफ़ दी मैच 101 रन बनाते हुए एक विकेट भी लिया. दूसरा मैच भंडार विभाग और लेखा विभाग के बीच खेला. टॉस जीतकर लेखा विभाग के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भंडार विभाग ने समक्ष 53 रनों का लक्ष्य रखा. भंडार विभाग के खिलाड़ियों ने बड़ी आसानी से लक्ष्य को पाकर जीत दर्ज की. सर्वोत्तम प्रदर्शन हेतु भंडार विभाग के रवि कांत को मैन ऑफ़ दी मैच दिया. बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट लिए. इस मौके पर मंडल के कई पदाधिकारियों के साथ-साथ यूनियन के पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में सम्मानित कर्मचरीगण व दर्शकगण मौजूद होकर क्रिकेट का लुप्त उठा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन