मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया साहित्यकार अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया साहित्यकार अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण
कटिहार जिले के समेली प्रखंड के चकला मौला नगर में जन्मे हिंदी साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान व साहित्यकार अनूपलाल मंडल के प्रतिमा का अनावरण किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समेली प्रखंड कार्यालय परिसर में अनूप लाल मंडल के प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस अवसर में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को साहित्य रत्न अनूप बाबू के कृतियों से अवगत कराया तथा साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की. उल्लेखनीय है कि अनूप लाल मंडल को बिहार का प्रेमचंद्र कहा जाता है. उन्होंने साहित्यिक क्षेत्र में कई ऐसी कृतियां दी है, जो समाज का जीवंत स्वरूप को प्रदर्शित करता है. अनूपलाल अद्वितीय कोटि के उपन्यासकार थे. इसके साथ वह अच्छे कथाकार भी थे. उनकी अभिरुचि हिन्दी साहित्य की तरफ ज्यादा थी. उन्होंने हिन्दी साहित्य में रमकर एक नयी भावनाओं को जन्म दिया. अनावरण के मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री लेसी सिंह, कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




