कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में बच्चों को किया पुरस्कृत

कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में बच्चों को किया पुरस्कृत
मनिहारी नगर के कन्या मध्य विद्यालय में पैरेंटस टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया. छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अभिभावकों की भूमिका को सशक्त बनाना है. बीइओ अरविन्द कुमार सिन्हा, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया मौजूद थे. बच्चों को नियमित विधालय भेजने की अपील की गयी. वर्ग 6 से आठ तक के अर्ध वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पचास बच्चों को पुरूस्कृत किया गया. रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि हमारे विधालय में टैलेंट की कमी नही है. उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी. मौके पर विधालय शिक्षा समिति सचिव सबिता कुमारी, शिक्षक प्रदीप कुमार, सुमिता कुमारी, विनय पासवान, सलमान, ज्योतिष कुमार, बदरूदोज्जा, जितेन्द्र कुमार, इजाबुल अलियारा खातून, राजेश कुमार, नीतू यादव, सद्दाम, प्रदीप मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




