भारत स्काउट व गाइड के बच्चों को किया गया सम्मानित

Updated at : 23 Jun 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्काउट व गाइड के बच्चों को किया गया सम्मानित

भारत स्काउट व गाइड के बच्चों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में कई संगठनों ने अपने अहम भूमिका निभायी. अपने परंपरागत परिधानों में भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के बच्चों ने आयोजन में काफी सहयोग किया. प्रभात खबर की ओर से सहयोग में शामिल स्काउट गाइड को भी सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर स्काउट- गाइड न केवल खुश दिखे. बल्कि इसके लिए प्रभात खबर परिवार के प्रति आभार जताया है. मौके पर एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउट राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रभात खबर का यह आयोजन ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों को सम्मानित करना बड़ी बात गया. उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव संजय कुमार के मार्गदर्शन में एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउट राजेश कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर सूरज कुमार, गाइड अंशिका कुमारी,संगीता दे,श्रुति कुमारी,कृति कुमारी,मनु कुमारी,मुन्नी कुमारी,माही कुमारी,शीतल कुमारी,स्काउट आदित्य कुमार,स्पर्श कुमार, अंकित कुमार,आर्यन कुमार,सौरभ कुमार, स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर बच्चों ने आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन