मुख्यमंत्री ने 583 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Updated at : 27 Sep 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 583 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 583 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

विज्ञापन

– पेंशनधारियों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों से किया किया संवाद कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जिले के समेली प्रखंड के नरहिया पंचायत स्थित प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर से 583 करोड़ रुपये लागत की कुल 242 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत 73.59 करोड़ रुपये की लागत से 220 योजनाओं का उद्घाटन एवं 332.53 करोड़ रुपये की लागत 18 योजनाओं का शिलान्यास किया है. इनमें 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से प्रगति यात्रा के क्रम में घोषित आजमनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्य, 193.65 करोड़ रुपये की लागत से कटिहार रेल मंडल के रेलवे समपार (कटिहार-मुकिरिया) संतोषी चौक एवं (कटिहार – जोगबनी) साहेबपारा चौक के बीच सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण कार्य, 10.22 करोड़ रुपये की लागत से गोगाबील झील का संरक्षण एवं पर्यटन स्थल के रुप में सौंदर्यीकरण कार्य सहित अन्य 235 योजनाओं का शिलान्यास तथा 10.74 करोड़ रुपये की लागत से कटिहार जिले के विभिन्न पंचायतों में 116 खेल मैदानों के निर्माण कार्य, 5.13 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सालमारी (आजमनगर), 5.14 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बलिया बेलौन (कदवा) सहित कुल अन्य 217 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है. प्रारंभ से ही हमलोग सबके उत्थान के लिए काम कर रहे है. किसी की उपेक्षा नहीं की गयी है. सभी के सहयोग से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. सभी मिलजुल कर रहें. आप के सहयोग और सरकार के प्रयास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री लेसी सिंह, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधायक विजय सिंह निषाद, विधायक गोपाल मंडल, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. लाभुकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारी लाभुकों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया. वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का.धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान सलाहकारों का मासिक मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने, रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये करने, गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये करने, कलाकार पेंशन योजना के तहत कलाकारों को तीन हजार रुपये पेंशन देने, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, लेखापाल सह आईटी सहायक का मानदेय 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का मार्जिन मनी 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 137 रुपये प्रति क्विंटल।करने तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने से लोगों को काफी राहत मिली है. इसके साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षकों का मानदेय 7500 रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये करने, समस्त ग्रामीण आवास सहायकों का मानदेय 16540 रुपये से बढ़ाकर 19675 रुपये करने, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये करने, सहायक जीविका कैडरों के मानदेय में दो गुनी वृद्धि करने से सभी लाभुक काफी प्रसन्न है. इससे हमारा मनोबल बढ़ा है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने, महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है बिहार: तारकिशोर पूर्व डिप्टी सीएम एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कार्यकर्ता संवाद को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है. समेली प्रखंड मुख्यालय में साहित्यकार अनूप लाल मंडल के प्रतिमा का अनावरण करना गौरव की बात है. अनुप बाबू की रचनाओं में इस क्षेत्र की मिट्टी एवं संस्कृति का जीवंत स्वरूप देखने को मिलता है. मुख्यमंत्री ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को प्रगति की राह पर ले आया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करके बिहार एक नये तेवर में प्रवेश कर गया है. आने वाले समय में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. जिस तरह से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार विकास का काम कर रही है. इससे साफ जाहिर है कि इस बार कटिहार के सभी सात विधानसभा सीट एनडीए की झोली में जायेगा. नर हिया प्लस टू स्कूल को मिले डिग्री कॉलेज का दर्जा: विजय स्थानीय जदयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि लंबे समय से साहित्यकार अनूप लाल मंडल की प्रतिमा के अनावरण की प्रतीक्षा हो रही थी. समेली सहित कटिहार जिले के लिए गौरव की बात है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अनूप बाबू के प्रतिमा का अनावरण किया गया है. मुख्यमंत्री के सहयोग एवं आशीर्वाद से बरारी विधानसभा क्षेत्र का विकास लगातार हो रहा है. जब भी मुख्यमंत्री के पास गये है. बरारी के विकास के लिए हर संभव सहयोग किए है. नरहिया की इस प्लस टू उच्च विद्यालय को डिग्री कॉलेज का दर्जा दिया जाना जरूरी है यहां के छात्र-छात्राओं को 40 किलोमीटर दूरी तय कर स्नातक की पढ़ाई करनी पड़ती है. साथ ही कुरसेला में सर्वोदय डिग्री कॉलेज के लिए भी प्रयास किया जाना जरूरी है. मुख्यमंत्री रोजगार योजना से बदलेगी तस्वीर: अशोक विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इसके तहत कटिहार जिले के तीन लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजा गया है. बिहार सरकार का यह क्रांतिकारी कदम है. इससे न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर होगी. बल्कि एक सशक्त समाज का निर्माण भी हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन