विद्यालय में हुई चहक कार्यक्रम की शुरुआत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में हुई चहक कार्यक्रम की शुरुआत

विद्यालय में हुई चहक कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन

गुब्बारे से बच्चों का किया स्वागत डंडखोरा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में विद्यालय तत्परता कार्यक्रम के तहत चहक कार्यक्रम की शुरुआत बड़े ही धूमधाम से सोमवार को हुई. रोचक, आकर्षक व आनंदमय माहौल में पढाई के उद्देश्यो को लेकर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में समारोह आयोजित कर चहक कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान कविता, खेल, कहानी, बाल गीत आदि का भी आयोजन किया. वर्ग एक के नवप्रवेशी बच्चो के स्वागत को लेकर विद्यालय के वर्ग कक्ष को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया. बच्चों को फूल माला पहनाकर व गुब्बारे देकर स्वागत किया. बच्चों को तिलक लगाकर भी बच्चो का उत्साह बढ़ाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान व शिक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि विद्यालय तत्परता कार्यक्रम के तहत शुरू हुए चहक कार्यक्रम विद्यालय में 15 अगस्त के बीच चलेगा. पहली कक्षा के बच्चों को अब रोचक व आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जानी है. खेलों के जरिये शिक्षा से जोड़े जाने से बच्चे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होने के साथ साथ पूरी विद्यालय अवधि में एक उत्साह के साथ विद्यालय में बने रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन