पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा की रहेगी अनिवार्यता

Updated at : 20 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा की रहेगी अनिवार्यता

पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा की रहेगी अनिवार्यता

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो के अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. सीओ शिखा कुमारी ने कहा, दूर्गा पुजा अमन चैन और भाई चारा का पर्व है इसे सभी लोग शांतिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. दुर्गा पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अत्यंत आवश्यक है. दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है, डीजे पर प्रतिबंध, असमाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को शीघ्र दें. प्रतिमा का विसर्जन रूट केआधार पर ही होगा. बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह प्रमुख अमित शाह, मुखिया मुजाहिद आलम, रोशन कुमार राम, अब्दुल हनान, प्रमोद कुमार सिंह, अजय कुमार मंडल सरपंच प्रतिनिधि निर्मल यादव के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन