इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ी, भतीZ

Published at :05 Feb 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ी, भतीZ

विज्ञापन

– डीसीएलआर पहुंचीं परीक्षा केंद्र, एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल बारसोई बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान बुधवार को उच्च विद्यालय बारसोई परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी आरती दास की तबीयत अचानक बिगर गयी. जिसे आनन- फानन में अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ और चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया. परीक्षा केंद्र उच्च विद्यालय बारसोई के प्रधानाध्यापक सरफराज आलम ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब देख उन्होंने तुरंत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क की लेकिन चिकित्सा पदाधिकारी ने फोन नहीं उठाया. उसके बाद सूचना डीसीएलआर को दी. डीसीएलआर प्रियंका कुमारी अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क कर मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस भेजने को कहा और छात्रा को एंबुलेंस के द्वारा अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया. चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उपस्थिति में बीमार छात्र का इलाज कराया. शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद भी अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने कहा कि चिकित्सक के अनुसार परीक्षा दे रही छात्रा की तबीयत अब सामान्य हो गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी परेशानी हुई जो दुखद है. सीएस से शिकायत की जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी छुट्टी में रहने के कारण उनके जगह पर डॉ रितिका कुमारी को प्रभार मिला है. पर दिन के 11:00 बजे तक वह कार्यालय नहीं पहुंची थी. जिसको लेकर वयवस्था में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन