ePaper

स्किल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग को लेकर चलेगा अभियान

Updated at : 28 Jun 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
स्किल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग को लेकर चलेगा अभियान

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सिकल सेल एनिमिया की स्क्रीनिंग को लेकर शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की.

विज्ञापन

कटिहार. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सिकल सेल एनिमिया की स्क्रीनिंग को लेकर शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रत्येक वर्ष 19 जून को ””””विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस”””” के रूप में मनाया जाता है. जानकारी दी गयी है कि भारत सरकार की ओर से लांच किये गये नेशनल स्किल सेल मिशन के तहत बिहार राज्य के छह आदिवासी जनजाति जनसंख्या वाले जिलों को सिकल सेल स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किया गया है. जिसके तहत 0-40 वर्ष तक के आदिवासी जनजाती जनसंख्या का सिकल सेल स्क्रीनिंग की जानी है. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर ग्राउंड लेवल पर मोबिलाइजेशन के लिए टोला सेवक, आशा दीदी एवं विकास मित्र सहित अन्य कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन