बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

बलरामपुर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय तेलता स्थित सभागार में प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के प्रति शोक संवेदना जतायी गयी. मृतकों की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. बैठक में मुख्य रूप से विधायक महबूब आलम उपस्थित रहे. बैठक में बाढ़ से पूर्व क्षेत्र में पड़ने वाले बांध, बाढ़ इलाके में नाव की व्यवस्था, टूटे हुए सड़क की मरम्मति, मेडिकल व्यवस्था आदि को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. बैठक में अधिक वर्षा व क्षेत्र में आने वाले बाढ़ की संभावना तथा उसका निदान किस प्रकार की जाय. ताकि लोगों को अधिक परेशानी न हो. इस पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सदस्यों ने सभी संभावित बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी को अभी से ही तैयारी करने को कहा. विधायक ने प्रशासन को संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत कार्यों के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों को क्षेत्र में बाढ़ की संभावित खतरे से अवगत कराते हुए अविलंब वैसे निचले स्थानों जहां आवागमन में हर साल दिक्कत होती है. वहां पर्याप्त मात्रा में नाव की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सीओ अंशु आयुष ने बताया कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी. बाढ़ को लेकर प्रशासन सजग है. लोगों को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने को पूरा जोर दिया जायेगा. सीओ ने कहा, 10 नाव उपलब्ध है. स्थानीय गोताखोरों एवं नाविकों से भी बाढ़ के दौरान मदद ली जायेगी. बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, पशु चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर वृहत रूप से चर्चा हुई. बीडीओ प्रशांत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अंशु आयुष, बीएओ बाबू राय, बीईओ सुमन कुमार दुबे, चिकित्सा प्रभारी डॉ विकास कुमार, उप प्रमुख अली हैदर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंचानंद झा, पंचायत समिति अशरफ़ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन