एनएच 81 पर बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

एनएच पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फोटो 21,22 कैप्शन- मौके पर जुटी लोगों की भीड़, मृतक की फाइल फोटो प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढा थाना क्षेत्र के एनएच-81 पर चरखी के निकट शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान पवई वार्ड संख्या 10 निवासी मजीद आलम उर्फ पिंटू 33 वर्ष के रूप में की गयी है. हादसा उस समय हुआ जब सड़क पार कर रही एक बकरी को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक बस का संतुलन खो दिया. इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार मजीद आलम को बस ने सीधे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मजीद की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही कोढा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. मजीद अपनी मां के लिए दवाई लेने कटिहार गये थे. दवाई लेकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. तभी चरखी मोड़ के समीप यह दर्दनाक घटना घटी. मजीद शादीशुदा थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां आसना 7 वर्ष, सनाया 4 वर्ष है. अचानक घटी इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. गांव और आस-पास के इलाके में भी शोक का माहौल व्याप्त है. घटना के बाद बस चालक व उपचालक मौके से फरार हो गये. पुलिस ने बस प्रीतम ट्रेवल्स की गाड़ी को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार बस भागलपुर रेलवे स्टेशन से गेड़ाबाड़ी होते हुए कटिहार के रास्ते अहमदाबाद जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




