राम ठाकुर मंदिर में भजन, कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
राम ठाकुर मंदिर में भजन, कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

राम ठाकुर मंदिर में भजन, कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

कटिहार शहर के सहेबपाड़ा स्थित श्रीश्री राम ठाकुर मंदिर में मंगलवार को श्रीश्री कैबल्यधाम के सातवें महंत महाराज श्रीमत कालीपद भट्टाचार्य शुभ निवास किये. जहां श्रीश्री ठाकुर प्रदत्त श्री नाम वितरण किये. जहां बड़ी संख्या में उनके अनुयाई इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. सुबह से भजन, कीर्तन के दौर चला. तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर श्री नाम दीक्षा समारोह का भी आयोजन किया गया. जहां 250 श्रद्धालुओं ने पूरे विधि के साथ श्री नाम की दीक्षा ली. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रसाद गोस्वामी, उत्तम गोस्वामी, तुषार मुखर्जी, बुलेट मुखर्जी, रिंकू सिंहा, गौरी मुखर्जी, पियूष चक्रवर्ती, बुलबुली आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन