पारंपरिक तरीके से मनाया भैया दूज का त्यौहार

पारंपरिक तरीके से मनाया भैया दूज का त्यौहार
आबादपुर बारसोई प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न स्थानों में भैया दूज का त्यौहार पारंपरिक तरीके से गुरुवार को मनाया. मौके पर सुबह से ही भाईयों के बहनों के घर पर पहुंचने एवं बहनों के भाईयों के घर पर पहुंचने का सिलसिला आरम्भ हो गया. बहनों ने श्रद्धा पूर्वक इष्टदेव की पूजा की. बहनें उपवास करती देखी गयी. बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. परंपरा के अनुसार तिलक लगाने के पश्चात बहनों ने भाइयों को नारियल दिया. मौके पर बहन से तिलक लगाकर भाइयों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किया. बड़ी बहनों ने छोटे भाइयों को आशीर्वाद दिया. आबादपुर पंचायत स्थित ब्राह्मण टोला ग्राम में विशेष चहल पहल रही. ब्राह्मण टोला ग्राम निवासी व भाजपा नेता मिहिर मुखर्जी ने बताया कि हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भैया दूज को यमद्वितीया भी कहा जाता है. कार्तिक मास के शुक्ल द्वितीय को यह पर्व मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




