बलिया बेलौन पुलिस ने विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन पुलिस ने विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने मीनापुर फुटानी चौक पर वाहन जांच के दौरान एक टोटो से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दिलशाद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया. पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम रोहित कुमार महतो 23 वर्ष बताया है. वह बलरामपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला का निवासी है. रोहित ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के टुनीडिघी से शराब लेकर बारसोई, सालमारी होते हुए सनौली की ओर जा रहा था. पुलिस के अनुसार, रोहित टोटो वाहन में शराब छिपाकर ले जा रहा था. ताकि पुलिस की नजर से बच सके. लेकिन मीनापुर के पास सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना विफल हो गयी. जब टोटो को रोका गया और तलाशी ली गयी. उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन