बलिया बेलौन पुलिस ने शराबियों खिलाफ चलाया अभियान

Updated at : 08 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन पुलिस ने शराबियों  खिलाफ चलाया अभियान

बलिया बेलौन पुलिस ने शराबियों खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन

बलिया बेलौन एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार बलिया बेलौन पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार के रात में विभिन्न स्थानों से नौ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गिरफ्तार आरोपित में संजय शर्मा, तनवीर, आलम, रमजान, बिरोल शर्मा, वसीम, शत्रु शर्मा सहित बुधवार के रात में अली रेजा को गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपितों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर मादक पदार्थ का सेवन करने पर ब्रेथईनलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब का नशा की पुष्टि होने पर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बलिया बेलौन पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों और शराबियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने से थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. पुलिस लगातार सरकार के शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार, बुधवार के रात में कुल 10 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन