नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनित हुए बबन झा

नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनित हुए बबन झा
कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने कटिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बबन कुमार झा को कटिहार जिला नेहरू युवा केंद्र के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है. बबन कुमार के मनोनयन होने पर खेल संघ के लोगों ने बधाई दी. बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, विधान परिषद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधान परिषद राजवंशी सिंह, विधायक निशा सिंह, विधायक कविता पासवान, पूर्व विधायक विभास चौधरी, अध्यक्ष मनोज राय, लख्खी प्रसाद महतो, श्याम नारायण पोद्दार, सुनील कर्ण, श्याम नारायण पोद्दार समेत कई खेल प्रेमियों व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने उन्हें बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




