मुसापुर में दिनदहाड़े हमला, महिला को किया बेहोश

मुसापुर में दिनदहाड़े हमला, महिला को किया बेहोश
– पीड़िता ने कोढ़ा थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर वार्ड संख्या दो में 23 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने एक परिवार पर अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में पीड़िता सबाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला का आरोप है हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की. फिर उन्हें बेहोश कर फरार हो गया. घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी. जबकि उनके पति सिकन्दर आलम खेत में काम कर रहे थे. जब वह घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में वे उन्हें कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश आया. पीड़िता ने कोढ़ा थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में महिला ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना को कारण बताया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. कोढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द ही कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




