अनुमंडल क्षेत्र की समस्या को ले सीएम को सौंपा आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनुमंडल क्षेत्र की समस्या को ले सीएम को सौंपा आवेदन

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए बारसोई को नया जिला बनाने की मांग की है. बलिया बेलौन, आबादपुर को प्रखंड का दर्जा, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में बनाने, अनुमंडल क्षेत्र में एक महिला डिग्री कॉलेज, महिला थाना बनाने, आजमनगर के बलियापाडा में पुलिस ओपी, महानंदा पूर्वी तटबंध के मीनापुर से दरयापुर तक तटबंध का पक्कीकरण, रैयांपुर, तारापुर, खुराधार, कदमगाछी, रोहीया घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की है. उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार बनाने में क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन प्राप्त हुआ है. यह सभी मांग जनता के हित में है. विकास के नाम पर लोगों ने कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर से एनडीए की जीत सुनिश्चित की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन