मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन आठ होगा आवेदन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन आठ होगा आवेदन

मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन आठ होगा आवेदन

विज्ञापन

छात्र और छात्राएं ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं अपना आवेदन कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की तिथि में विस्तार कर दिया है. समिति के अनुसार अब नामांकन के लिए आठ मई तक आवेदन कर सकते है. उल्लेखनीय है कि पहले 24 अप्रैल से तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की गयी थी. समिति ने ने कहा है कि बिहार बोर्ड, केन्द्रीय और अन्य राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन किया जा रहा है. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सत्र 2025-27 के लिए ओएफएसएस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. समिति ने कहा है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद अवधि में विस्तार नहीं किया जायेगा. ऑनलाइन नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक मोबाइल एप भी तैयार किया है. यह गूगल प्ले स्टोर पर ओएफएसएस बिहार इन्फो नाम से उपलब्ध है. इस एप का इस्तेमाल एंड्रायड फोन पर किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सूचनाएं एवं अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती है. साथ ही समिति ने कहा है कि सामान्य आवेदन पत्र भरने में किसी तरह की समस्या के निदान के लिए समिति के हेल्प सेंटर 0612- 2230009 पर संपर्क कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन