कटिहार पुलिस ने की सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील

दुर्गा पूजा शांति, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अडिग है.
कटिहार. दुर्गा पूजा शांति, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अडिग है. दुर्गा पूजा को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में पूजा कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का दौर जारी है. दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीएम मनेष कुमार मीणा, एसपी शिखर चौधरी ने पूजा कमेटी के पदाधिकारी, दुर्गा मंदिर के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, गणमान्य एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के लोगों के साथ बैठक कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की बात कही थी.
जुलूस केवल निर्धारित तिथि, समय व मार्ग से ही निकालें
दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना व जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य रहेगा. जुलूस केवल निर्धारित तिथि, समय व मार्ग से ही निकालें. पूजा पंडाल मजबूत बनाएं तथा फायर एक्सटिंग्विशर, बालू और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. बिजली कनेक्शन विधिवत विद्युत विभाग से लेकर सुरक्षित वायरिंग करें. महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश द्वार बनायें. विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें.
डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, धार्मिक उन्माद ना फैलायें
जिला पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा तब ही संपन्न होगा, जब लोग इसमें सहयोग करेंगे. जिला पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी का अनुपालन करेंगे. जिला पुलिस ने जुलूस में डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित किया है. धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे, चित्र, पोस्टर व बैनर का प्रयोग नहीं करेंगे. यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे. बाइक स्टंट और तेज गति से वाहन नहीं चलायेंगे. शराब व अन्य नशे का सेवन नहीं करेंगे. अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे और शांति भंग करने से बचेंगे. किसी भी समस्या की स्थिति में जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 06452-243100, 06452-243101 तथा आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करेंगे. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने कटिहार वासियों से दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




