असामाजिक तत्वों ने किसान के धान में लगायी आग

असामाजिक तत्वों ने किसान के धान में लगायी आग
कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत की बलुआ मुसहरी गांव में मंगलवार रात एक किसान के खमार पर रखे 10 बीघा के धान की पुआल में आग लगा दी. मौके पर मौजूद किसान मन्नान ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गयी. वे खेत के पीछे से जान बचा कर भागते हुए अपने गांव करीब पंचवर्गा चौक पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना की जानकारी दी. ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तब तक धान की पुआल में भीषण आग लग चुका था. ग्रामीण किशोर पोद्दार ने घटना को देखते हुए दमकल कर्मी एवं मनसाही पुलिस को घटना की सूचना दी. जब तक दमकल पहुंची. तब तक सभी 10 बीघा के धान जल कर राख हो गया. बुधवार की सुबह राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक महबूब आलम, पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, पटवारी सह मुंसी गणेश चौधरी, किशोर पोद्दार, दिलीप ऋषि पहुंचे. किसान मन्नान ने कहा कि कर्ज लेकर कटिहार निवासी संजीव कुमार की खेत बटाई लीज पर 10 बीघा धान कि फसल लगयी थी. मनसाही थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




