कन्या मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू

कन्या मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू
बरारी श्री गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा स्वच्छ व कदाचार मुक्त वातावरण में प्रारंभ किया. यह परीक्षा 12 मार्च से 18 मार्च तक संचालित होगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगत सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र ई शिक्षाकोश के माध्यम से परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है. जिससे कदाचार की संभावना नहीं रहती है. परीक्षा में दूसरे विद्यालय के शिक्षक वीक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं. गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार में प्राथमिक विद्यालय हाशिमपुर बालक से वीक्षक के रूप में प्रतिनियोजित वंदना ने बताया कि सरकार की इस व्यवस्था से स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न होगा. बच्चे भी मैट्रिक एवं अन्य परीक्षा के पैटर्न को समझ पायेंगे. परीक्षा के पश्चात उत्तर पुस्तिका की जांच संकुल स्तर पर दूसरे शिक्षकों द्वारा 24 मार्च तक किया जायेगा तथा उसके पश्चात शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




