गुरुकुल स्कूल मनिहारी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन

Updated at : 04 Apr 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल मनिहारी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन

गुरुकुल स्कूल मनिहारी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार व प्राचार्य मंजू सिंह ने सामूहिक दीप प्रजरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु वर्मा ने मुख्य अतिथि शुभम पोद्दार को शॉल ओढ़ाकार सम्मानित किया. कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रिंस राज एवं दीक्षा कुमारी ने किया. कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से कक्षा नवम् तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी विशेष बन गया. विद्यालय द्वारा बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर अमृत अंशिका को तथा सीनियर एवं जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रतिशत प्राप्त करने वाले आर्यन कुमार एवं पीहू कुमारी को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मंजू सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. विद्यार्थियों की सफलता में उनके योगदान की सराहना की. समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन