सुधानी रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात शव

Updated at : 23 Jun 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
सुधानी रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात शव

सुधानी रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात शव

विज्ञापन

– पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र स्थित माईलवासा बथना से पूरब बारसोई सुधानी अप रेलवे ट्रैक बिजली पोल संख्या 139 के पास लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को मिला हैं. सुधानी थाना पुलिस को सूचना मिलने पर अज्ञात शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने हेतु काफ़ी प्रयास किया. पहचान नहीं होने पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के उपरांत शव को शीत गृह में निश्चित समय के लिए सुरक्षित रखा जायेगा. इस संबंध में सुधानी थानाध्यक्ष कुमार भुवन ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव मिला है. जिसकी पहचान नहीं हो पाई है. पहचान नहीं होने की स्थिति में एक निश्चित समय के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन