अंतर कॉलेज कबड्डी में अल्हाज डिग्री कॉलेज बना उपविजेता

अंतर कॉलेज कबड्डी में अल्हाज डिग्री कॉलेज बना उपविजेता
बलिया बेलौन पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फारबिसगंज महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को बालक, बालिका वर्ग के अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज निस्ता के छात्र-छात्राओं ने उपविजेता बनकर कॉलेज का नाम रोशन किया. इस अवसर पर सभी लीग मैच जीत कर फाइनल में पहुंच कर केवल दो प्वाइंट से मैच हार कर उपविजेता का ट्राफी प्राप्त करने पर निस्ता कॉलेज में छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने बताया की अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज निस्ता का यह प्रथम बैच के छात्र थे. पहली बार कबड्डी जैसे बड़े प्रतियोगिता में शरीक होकर उपविजेता बन कर लौटना बड़ी उपलब्धि है. कॉलेज में सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा की खेल में हार जीत लगा रहता है. भविष्य में अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज के छात्र जरूर विजेता ट्राफी प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा की यहां के छात्रों ने अनुसाशन में रह कर अच्छा खेल कर सब का मन जीत लिया. उन्होंने कहा की यहां महाविद्यालय में सभी तरह के खेल की सुविधा उपलब्ध है. छात्रों को खेल के प्रति रूची बढ़ाने की अपील की. खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है. स्वास्थ्य मस्तिष्क के लिए खेल जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है. अवसर मिले तो यहां के छात्र-छात्रा भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




