आजमनगर अंचल ने उपलब्ध कराया अलाव

Updated:
विज्ञापन
आजमनगर अंचल ने उपलब्ध कराया अलाव

आजमनगर अंचल ने उपलब्ध कराया अलाव

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर अंचल की ओर से विभिन्न चौक-चौराहे पर अलाव जलाकर कंपकपाती ठंड में लोगों की कुछ परेशानी कम हुई है. सीओ रिजवान आलम ने बताया की विगत 19 जनवरी से सालमारी, ताहीरपुर, आजमनगर के विभिन्न चौक-चौराहे पर आपदा फंड से अलाव जला कर लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शरीर कंपा देने वाली ठंड में राहगीरों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है. सुबह व शाम ठंड का प्रकोप अधिक रहता है. अलाव जलाने से मेहनत मजदूरी करने, रिक्शा ठेला चलाने वालों को कुछ राहत मिलेगी. अभी कुछ दिनों तक अलाव की व्यवस्था रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन