थाना में हमला के बाद पुलिस ने रायपुर के मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के घर की छापेमारी

थाना में हमला के बाद पुलिस ने रायपुर के मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के घर की छापेमारी
– बगैर महिला पुलिस के घर में घुसकर समान तितर-बितर व तोड़फोड़ करने का आरोप – एसपी ने थाना पहुंचकर की जांच पड़ताल फोटो 16,17,18,19,20 कैप्शन- मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान, छापेमारी करने पहुंची पुलिस, ट्रैक्टर जब्त कर साथ लेकर जाती पुलिस, दहशत में महिलाएं, घर में घुसकर समान किया गया क्षतिग्रस्त प्रतिनिधि, डंडखोरा डंडखोरा थाना में उपद्रवी तत्वों द्वारा किये गये हमले तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पुलिस ने शनिवार की दोपहर सघन छापेमारी की. पुलिस ने रायपुर पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के घर में खोजबीन की. घर पर वह नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ की है. स्कॉर्पियो एवं ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी है. पुलिस की छापेमारी के बाद नवादा गांव में दहशत है. पुलिस ने नवादा गांव से मुखिया आलोक कुमार की मां को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को ऐसा अनुमान है कि थाना पर हमला करने वालों को उकसाने में मुखिया की भूमिका रही है. नवादा गांव में सन्नाटा छाया हुआ है. अधिकांश लोग घर छोड़कर इधर-उधर छुपे हुए है. शनिवार अहले सुबह जिले के डंडखोरा थाना में शराब तस्कर सूरज कुमार के गिरफ्तारी के विरोध में नवादा के ग्रामीणों ने डंडखोरा थाना पर हमला कर दिया तथा थानाअध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की. उग्र भीड़ ने थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुमन कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की तथा उन्हें घायल कर दिया. पुलिस को अपनी आत्मरक्षा हवाई फायरिंग करनी पड़ी. घायल पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा भेजा गया. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद जांच करने पहुंचे एसपी शनिवार को दोपहर बाद एसपी वैभव शर्मा थाना पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे है. थाना पहुंचते ही एसपी थाना अध्यक्ष के कक्ष में चले गये. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उपद्रवी भीड़ की ओर से थाना में किये गये तोड़फोड़ का जायजा लिया. साथ ही पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों से उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक बयान नहीं आया है. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व मुखिया के घर तोड़फोड़ विभिन्न थाना से पहुंची पुलिस बल पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में नवादा गांव पहुंचकर ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुलिस ने कई लोगों के घरों में तलाशी भी ली. पुलिस ने स्थानीय मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के घर में भी छापेमारी की तथा घर के भीतर के सामानों को तोड़फोड़ भी किया है. मुखिया व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार की पत्नी आरती कुमारी ने यह बात कहते हुए रोने लगी. रोते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके घर में जिस तरह की कार्रवाई की है. उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. बैडरूम, किचन सहित अन्य घरों में तोड़फोड़ किया. कई सामानों को क्षति पहुंचायी है. साथ ही जेवरात भी नजर नहीं आ रहा है. बगैर महिला पुलिस के ही उनके घर में पुलिस घुस गयी एवं उनके साथ भी मारपीट की तथा उनके रिश्तेदार के साथ भी मारपीट किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उनके साथ-साथ बच्चे एवं महिलाओं में दहशत व्याप्त है. पूर्व मुखिया के घर को किया क्षतिग्रस्त पुलिस ने स्थानीय मुखिया व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के चाचा एवं पूर्व मुखिया संजीव चौहान के घर में भी पहुंचकर तोड़फोड़ किया है. पूर्व मुखिया संजीव चौहान की पत्नी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष मधुबाला ने कहा कि पुलिस ने उनकी बेटियों के साथ भी मारपीट किया है. बच्चों के साथ भी मारपीट किया. उनके यहां से ट्रैक्टर भी पुलिस जब्त करके ले गयी है. पुलिस की इस घटना से उनके परिवार में दहशत व्याप्त है. किस कारण से पुलिस यह कार्रवाई की है. इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है. उन्होंने कहा कि अपने पति की मृत्यु के बाद अपने बच्चों के साथ वह यहां रहती है. लेकिन अचानक पुलिस कार्रवाई ने सभी को सकते में डाल दिया है. स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर जब्त पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुखिया व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक के घर के पास से स्कॉर्पियो एवं ट्रैक्टर को जब्त की है. जब्त करने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर चले गयी है. पूर्व मुखिया स्व संजीव चौहान की पत्नी एवं पैक्स अध्यक्ष मधुमाला ने कहा कि ट्रैक्टर उनके नाम से रजिस्टर्ड है. जिस घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई रही है. उससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है. पुलिस बलपूर्वक घर के महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को परेशान किया तथा दोनों वाहन को अपने कब्जे में लेकर चली गयी है. पुलिस को इस कार्रवाई से घर बच्चों व अन्य सदस्यों में दहशत बना हुआ है. घायल पुलिस कर्मी को किया रेफर उपद्रवी तत्वों के हमले से घायल थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एसआई सुमन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इस बीच अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जिस तरह भीड़ एकजुट होकर उनके साथ मारपीट कर रही थी. अगर सूझबूझ से काम नहीं लिया जाता तो उनकी जान जा सकती थी. मुखिया के घर तोड़फोड़ करना निंदनीय: चंद्रभूषण भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि थाना में हमला एवं पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पुलिस को भी इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर लोगों में आक्रोश क्यों था. शराब के आरोप में एक युवक को तीन दिनों से थाने में बंद करके रखा गया था. ऐसा स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है. इस मामले में पुलिस को पूरी तरह से जांच करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर के मुखिया आलोक कुमार के घर में जिस तरह से पुलिस तोड़फोड़ की है. वह निंदनीय है. उन्होंने यह भी कहा कि घर में महिलाएं व बच्चे थे. बगैर महिला पुलिस के घर में घुसकर स्थानीय पुलिस ने जोर जबरदस्ती किया है. आलोक की बूढी मां को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गयी है. जबकि मां का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए पुलिस को पूरी निष्पक्षता के इस पूरे घटनाक्रम की जांच करनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




