बीपीएससी: शहर के 26 केंद्रों पर आज होगी एईडीओ भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी: शहर के 26 केंद्रों पर आज होगी एईडीओ भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा

बीपीएससी: शहर के 26 केंद्रों पर आज होगी एईडीओ भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा

विज्ञापन

– 9972 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित, कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी कटिहार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए शुक्रवार को होने वाली दूसरे चरण की लिखित परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा को लेकर जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 9972 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात किया है. परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 एवं 15 अप्रैल को प्रथम चरण संपन्न हो चुकी है. जबकि शुक्रवार व शनिवार को द्वितीय चरण तथा दिनांक 20-04-2026 एवं 21-04-2026 को तृतीय चरण की परीक्षा होगी. संयुक्त आदेश के अनुसार दिनांक 17-04-2026 एवं 20-04-2026 को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक तथा द्वितीय पाली 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक तथा दिनांक 18-04-2026 एवं 21-04-2026 को एकल पाली में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक आयोजित की जायेगी. डीएम व एसपी की ओर से जारी इस संयुक्त आदेश के अनुसार इस परीक्षा से सम्बद्ध सभी उम्मीदवार का आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड ई-प्रवेश पत्र परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होगा. एक घंटा पहले बंद हो जायेगा प्रवेश द्वार संयुक्त आदेश के अनुसार केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी सह प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में दिनांक 17-04-2026 से 21-04-2026 तक (19-04-2026 को छोड़कर) प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:00 बजे से 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:00 बजे से 01:30 बजे तक उम्मीदवारों की सघन फ्रिस्किंग के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यू आर या बार कोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान-पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा. उसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा आयोजन के लिए 26 स्टेटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी स्टेटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा के दिन संबद्ध परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है तथा परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो. इसका ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिये गये है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी के साथ साथ सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर भी लगाया गया है. इस बीच परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-239025 व 249026 काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है. साथ ही सदर अनुमंडल कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिस पर परीक्षा संबंधी किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है. शहर में बढ़ी चहल-पहल परीक्षा को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गयी. परीक्षा ने शामिल होने के लिए अभ्यर्थी गुरुवार को ही यहां पहुंच गये है. ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे है. छोटे-बड़े सभी होटल बुक हो गया. परीक्षा को लेकर बड़ी तादाद में परीक्षार्थी के पहुंचने से शहर में चहल-पहल बढ़ बढ़ गयी है. शहर के विभिन्न बाजारों में परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही. शहर के मिरचाईबाड़ी, शहीद चौक, मंगल बाज़ार, न्यू मार्केट रोड, बड़ा बाज़ार, विनोदपुर, बाटा चौक, दुर्गास्थान चौक आदि पथ एवं चौक चौराहा पर चहल पहल अत्यधिक बढ़ गयी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन