लापता छात्र का घटना के नौ दिन गुजरने के बाद कोई सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन
लापता छात्र का घटना के नौ दिन गुजरने के बाद कोई सुराग नहीं

लापता छात्र का घटना के नौ दिन गुजरने के बाद कोई सुराग नहीं

विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव से लापता छात्र सागर का नौ दिन गुजरने के बाद सुराग नहीं मिल पाया है. छात्र के माता पिता सहित परिजनों का सब्र टूटता जा रहा है. परिवार सहित गांव के आस पड़ोस के लोग छात्र के बरामदगी नहीं होने से चिंतित है. हर एक के जवान पर यही सवाल है कि आखिर छात्र कहां लापता हो गया. छात्र सागर की मां संगीता देवी का पुत्र वियोग से हालत दयनीय बनी हुई है. संगीता देवी पुत्र लौटने की बाट जोह रही है. छात्र की मां रोते बिलखते कहती है कि उनका लाल जाने किस हाल परिस्थिति में होगा. उनकी यादें कलेजे चीर जा रहा है. अब पुलिस पर पुत्र को ढूंढ निकालने का भरोसा रह गया है. रोती हुई मां कहती है कि ईश्वर उसके पुत्र का हर हाल में रक्षा करना.पिता कौशल यादव पुत्र के खोज में सभांवित जगह गांव शहर बाजार का खाक छानते फिर रहा है. बावजूद छात्र का पता नहीं चल पाया है. घटना के नौ दिन गुजरने के बाद पुलिस को लापता छात्र को तलाशने में सफलता नहीं मिली है. अचानक लापता हुआ छात्र ने अबतक किसी माध्यम से फोन से परिवार वालों से समर्पक नहीं किया है. उसके पास मोबाईल फोन नहीं है. बावजूद तैरह वर्षीय छात्र को घर परिवार का नाम पता का अच्छी तरह से ज्ञान है. छात्र द्वारा फोन से परिवार से संमर्पक करने से पुलिस के लिए उसका ट्रेस करना असान हो जायेगा. सवाल उठता है कि छात्र के ऐसा नहीं करने पर परिवार व पुलिस के लिए उसे तलाश करना कठिन बना रहेगा. अशंका बन रहा है कि छात्र घर से निकल कर कहीं दूर चला गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन