विवाहिता की हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप, जांच शुरू

विवाहिता की हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप, जांच शुरू
आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत के शीतलमनी निवासी विवाहिता बबीता देवी 28 वर्ष पति राजेश कुमार का शव पोखर में तैरता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के माइके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में पीट-पीटकर हत्या कर श्गव को पोख्यर में फेंक दिया गया है. महिला के देवर आशीष कुमार ने बताया कि महिला गुरुवार की सुबह शौच के लिए गयी थी. घंटों तक वापस नहीं आने के कारण परिजनों ने छानबीन की. पर कुछ भी पता नहीं चल सका. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शीतलमनी बहियार स्थित पोखर में महिला के शव को तैरता देखा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. आजमनगर पुलिस को इसकी सूचना दी. आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आजमनगर थाना में कार्यरत एसआई आर्यन कुमार घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर शव का पंचनामा तथा अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे. मृतका की सास रतनी देवी ने शव की पहचान करते हुए कहा कि मेरे पुत्र राजेश कुमार की 28 वर्षीय धर्मपत्नी बबीता देवी है. कहा गुरुवार को शौच के लिए घर से निकली थी. लेकिन घर नहीं पहुंचने के कारण काफी खोजबीन की. शुक्रवार सुबह शव मिला है. मृतका के मायके वालों में भाभी मोसमी देवी, मामी रीना देवी ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. रात्रि के समय मारपीट करते हुए जान से मार दिया और पानी में ले जाकर फेंक दिया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा है कि 28 वर्षीय बबीता देवी का शव संदिग्ध अवस्था में पानी में तैरता हुआ मिला है. फिलहाल जांच की जा रही है. शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




