फरार अप्राथमिक अभियुक्त शिवा गिरफ्तार, मधुबनी पुलिस के किया सुपुर्द

लौकहा थाना मधुबनी पुलिस ने कोढ़ा थाना पुलिस के सहयोग से नया टोला जुराबगंज, थाना कोढ़ा निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त शिवा यादव, पिता देवा यादव को गिरफ्तार कर लिया.
कोढ़ा. लौकहा थाना मधुबनी पुलिस ने कोढ़ा थाना पुलिस के सहयोग से नया टोला जुराबगंज, थाना कोढ़ा निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त शिवा यादव, पिता देवा यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई पूरी करते हुए उसे मधुबनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, शिवा यादव पर मधुबनी जिले में मामला दर्ज था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी पुलिस लगातार प्रयासरत थी. इसी क्रम में लौकहा थाने की टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में दबिश दी और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत मधुबनी जिले की अदालत में पेश किया जायेगा. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर लोगों ने संतोष जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




