टैलेंट हंट सह मंडलीय गायन नृत्य व ड्रामा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टैलेंट हंट सह मंडलीय गायन नृत्य व ड्रामा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कटिहार कोसी रेलवे अधिकारी क्लब में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को टैलेंट हंट सह मंडलीय गायन नृत्य व ड्रामा का आयोजन किया. संचालन प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव ने किया. डीआरएम किरेंन्द नरह, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निवेदिता नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, महिला कल्याण संगठन के सचिव कुमकुम वर्मा, कार्मिक अधिकारी अंजनी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. कटिहार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारी एवं उनके बच्चों ने भाग लिया. एकल शास्त्रीय गायन, नृत्य, ग्रुप नृत्य, संगीत वादन यंत्र, नाटक का प्रदर्शन किया गया. प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीआरएम ने पुरस्कृत किया. विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्यालय मालीगांव गुवाहाटी असम भेजा जायेगा. गुवाहाटी में क्षेत्रीय स्तर का कार्यक्रम 6 फरवरी को आयोजित होगी. कार्यक्रम के अवसर पर सभी विभाग के शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना व सांस्कृतिक गतिविधियों से आपसी सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करना था. बच्चों व महिला प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली. समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग के अधिकारी और कल्याण निरीक्षक का अहम योगदान रहा. इस अवसर पर महिला संगठन की सुधा कमारी, तीरू सिंह, आभा सिंह, प्रियंका कुमारी, माधुरी मीणा, मालती जाटव, मंजरी पाल, लक्षिका रहिजा, अंजना रावत, सुजाता बेहरा, अर्पणा कुमारी, पिंकी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




