48 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

48 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में छापेमारी कर एक तस्कर को 48 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग जिले में लगातार छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. उत्पाद विभाग को नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में शराब तस्कर की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गामी टोला वार्ड नंबर 8 में छापेमारी की. इस दौरान एक शराब तस्कर सौरभ कुमार पिता सत्यनारायण साह को 48.30 लीटर विदेशी शराब के गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




