पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कोढ़ा कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर ललित हेम्बरम, पिता स्व मंगल हेम्बरम, कोलासी निवासी के पास से 5 लीटर देसी चलाई शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया. कोलासी पुलिस शिविर के थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी. पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




