412 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

412 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार जिला के रोशना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 412 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बंगाल (मालदा) की ओर से रोशना होते हुए एक व्यक्ति कटिहार आ रहा है. सूचना का सत्यापन करने के लिए पुलिस बल के साथ प्रस्थान किये. पुलिस बल द्वारा महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चालाया गया. उसी क्रम में एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर आ रहा था, जो पुलिस को देखक��� भागने लगा. जिसको पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. जब उसका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के हाथ में काला रंगा का झोला था. जिसमें कुल 412 ग्राम स्मैक एवं 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपित कृतनारायण उम्र 58 वर्ष पिता मैदी पोद्दार बारसोई जिला के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. बरामद स्मैक का अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रूपया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










