महिला शराब तस्कर, शराबी व एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

महिला शराब तस्कर, शराबी व एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
हसनगंज थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर ट्रंक से 9.375 लीटर शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर सुशीला देवी पति कार्तिक मंडल को गिरफ्तार किया है. साथ ही इटवा गांव से पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी नियामत अली पिता स्व अलारुद्दीन को गिरफ्तार किया. महमदिया गांव में शराब के नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में मिठ्ठू महलदार पिता पलटन महलदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 183/25 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 182/25 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. इस अवसर पर एसआई दीपक कुमार, अमित कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










