फलका में पानी पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
फलका में पानी पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत

फलका में पानी पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के निसुंदरा कालीस्थान टोला में रविवार को पानी पटवन करने के दौरान बिजली करंट लगने से एक चालीस वर्षीय युवक की मौके ही पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान तल्लु मुर्मू 40 वर्ष निसुंदरा कालीस्थान टोला निवासी बताया जाता है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया चंदना झा व मुखिया प्रतिनिधि संजय झा को दिया. मुखिया प्रतिनिधि ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को दिया. थानाध्यक्ष पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी कर रहे थे. लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया. मृतक तल्लु मुर्मू रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपना खेत में धान रोपनी करने के लिए पानी पटवन करने के लिए बिजली मोटर लगा रहा था. तभी मोटर चालू करने के क्रम में करंट लग गया. जिससे मौके पर मौत हो गयी.परिजनों ने आनन-फानन मृतक को इलाज के लिए सीएचसी फलका लाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन