बलिया बेलौन में आदर्श आचार संहिता में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बलिया बेलौन में आदर्श आचार संहिता में मामला दर्ज

बलिया बेलौन में आदर्श आचार संहिता में मामला दर्ज

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा विधानसभा क्षेत्र के बलिया बेलौन थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है. एआइएमआइएम के अभिकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डीजे गाड़ी को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पांच बजे तक ही चुनाव प्रचार करना था. पांच बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था.आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर डीजे गाड़ी को कब्जे में ले लिया. वाहन कहा कि मामले में कांड संख्या 173/25 के तहत कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने संबंधित अभिकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रचार-प्रसार में ध्वनि विस्तारक यंत्र या डीजे का उपयोग निर्धारित समय सीमा और अनुमति के भीतर ही किया जा सकता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जा रहा है. किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी को नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन