15 को लगेगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 May 2026 5:36 PM

विज्ञापन

15 को लगेगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

विज्ञापन

– तीन सौ प्रशिक्षणार्थियों का किया जाना है चयन कटिहार 15 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा. आइटीआइ के उप निदेशक सह प्राचार्य राकेश कुमार ने यह जानकारी दी. निजी व सरकारी आइटीआइ के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी इस ड्राइव में भाग ले सकेंगे. इस प्लेसमेंट में मारूति सुजुकी कंपनी द्वारा लगभग तीन सौ प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है. इच्छुक प्रशिक्षणार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में पहुंचकर प्लेसमेंट में भाग लेकर योजना का लाभ उठा सकते हैं. प्लेसमेंट में आयु सीमा निर्धारित है. जिसमें प्रशिक्षणार्थी की आयु 18 से 26 साल के बीच हो. प्रतिमाह 19500 रूपये के सीटीसी के साथ अन्य फायदे भी दिये जायेंगे. इस प्लेसमेंट में सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन